Uncategorized

4 नवम्बर से होगा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, आचार्य रामप्रताप शास्त्री होंगे मुख्य कथा वाचक

4 नवम्बर से भव्य श्रीमद भागवत कथा का होगा शुभारंभ धमतरी स्थित बांसपारा में होगा.सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 4 नवम्बर से 12 नवम्बर तक होगा, जिसके मुख्य कथा वाचक आचार्य रामप्रताप शास्त्री जी महाराज होंगे.यह जानकारी कथा के मुख्य यजमान वीणा पदमवार ने दी. उन्होंने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है, जिसके मुख्य कथा वाचक छत्तीसगढ़ के मूर्धन्य विद्वान आचार्य रामप्रताप शास्त्री महराज रहेगें, जिसका शुभारंभ 4 नवम्बर को दिन मंगलवार को होगा प्रतिदिन भगवान के अनंत लीलाओं की कथा आप श्रवण करेंगे 8 नवंबर को कृष्ण जन्म और 10 नवंबर को रुक्मणि की कथा श्रवण करेंगे समापन और महाप्रसाद वितरण का आयोजन 12 नवम्बर दिन बुधवार को होना तय किया गया है, कथा का शुभारंभ कलश यात्रा 4 नवम्बर को दोपहर 3 बजे से होगा तत्पश्चात शायं 5 बजे से कथा चलेगी प्रतिदिन कथा का समय 2 से 6 बजे तक होगा अंतिम दिन 12 नवम्बर को समापन और महाप्रसाद का वितरण कार्यक्रम होगा.मुख्य यजमान वीणा पदमवार ने कथा श्रवण के लिए सभी भक्तों को आमंत्रित किया है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!