Uncategorized

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर धमतरी में मचेगी दिल्ली के साधो बैंड की धूम

धमतरी-छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में हर्ष और उत्साह से राज्योत्सव मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय धमतरी के डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में 2 से 4 नवम्बर 2025 तक जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
राज्योत्सव के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण होगा देश की राजधानी दिल्ली से आए साधो बैंड की लाइव कार्यक्रम, जो शाम 8 बजे से आयोजित होगा।
साधो बैंड दिल्ली स्थित एक लोक-पॉप बैंड है जो भारतीय शास्त्रीय, सूफी और लोक संगीत को आधुनिक संगीत के साथ मिलाकर प्रस्तुत करता है, जिसमें नौ सदस्य हैं। इस बैंड का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संगीत की समृद्ध विरासत से जोड़ना है। यह बैंड भारतीय लोक संगीत की विभिन्न धुनों को आधुनिक वाद्ययंत्रों जैसे हारमोनियम, गिटार, बास और सैक्सोफोन के साथ मिलाकर प्रस्तुत करता हैं, इस बैंड में कुल नौ सदस्य हैं। साधो बैंड सूफी, कव्वाली, बॉलीवुड, लोक और शास्त्रीय संगीत सहित कई शैलियों के गीत प्रस्तुत करता है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर छत्तीसगढ़ी कला, संस्कृति, और संगीत का आनंद लें तथा राज्य की गौरवशाली परंपरा का उत्सव मनाएँ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!