Uncategorized

सनातन एकता के संदेश के साथ 17 अक्टूबर को निकलेगी भव्य चुनरी यात्रा

भव्य सनातन संस्कृति संगम महोत्सव, 5 संकल्पों के साथ एकजुट होगा सर्व हिन्दू समाज

मां चुनरी यात्रा, पंथी नृत्य, राउत नाचा, आंगा देव, रामसत्ता, जसगीत झांकी रहेंगे मुख्य आकर्षण का केंद्र, ,

धमतरी। सनातन संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का संदेश देने के लिए 17 अक्टूबर को सप्तमी के अवसर पर सर्व हिन्दू समाज धमतरी द्वारा भव्य सनातन संस्कृति संगम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शहर में विशाल मां की चुनरी यात्रा निकाली जाएगी, जो धार्मिक और सामाजिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण बनेगा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य पांच प्रमुख संकल्पों को मूर्तरूप देना है, जिसमें नशा मुक्ति, प्रकृति का सम्मान, मां-बेटियों का सम्मान, सामाजिक समरसता और हिंदू समाज की अखंडता को बनाए रखना शामिल है। सर्वसमाज के अध्यक्ष महेश रोहरा और सचिव अशोक पवार ने बताया कि यह यात्रा पुराने बस स्टैंड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से सुबह आरंभ होगी और मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेगी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और चुनरी अर्पण के साथ इसका समापन होगा। यात्रा के दौरान सजीव झांकियां और प्रस्तुतियां होगी। जिनमें नवरात्र के महत्व को दर्शाती मां नवदुर्गा की सजीव झांकी, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आंगोदव, और अखाड़ा प्रदर्शन, लोक संस्कृति: छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य और जसगीत मंडली रामसत्ता, संगीत व आतिशबाजी, दुर्गा बैंड की विशेष प्रस्तुति, भजन मंडलियों के सुमधुर भजन, दीपों की विशाल श्रृंखला और भव्य आतिशबाजी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!