Uncategorized

आदमखोर तेन्दुएं ने हमलाकर दो दिनों में 20 लोगो को किया घायल, दो की मौत

ग्रामीणो ने मिलकर पकड़ा तेन्दुएं को किया वन विभाग के सुपुर्द, तेन्दुएं के जानलेवा खतरे से मिली राहत


धमतरी। धमतरी जिले के नगरी सिहावा क्षेत्र में पिछले दो दिनों से एक आदमखोर तेन्दुएं की दहशत व्याप्त थी, आखिरकार ग्रामीणो ने मिलकर तेन्दुएं पर काबू पाया और उसे वन विभाग के हवाले कर दिया तब जाकर तेन्दुएं के खतरे से राहत मिली। लेकिन इसके पूर्व तेन्दुएं के हमले से क्षेत्र के लगभग 20 लोगो के घायल होने व दो लोगो की मौत की खबर मिल रही है। हालांकि इसकी पुष्टि समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी।
मिली जानकारी के अनुसार कारीपानी, आमागांव, बहीगांव, बस्तर बुड़का सहित अन्य गांव में दो दिनों के भीतर लगभग 20 लोगो पर हमलाकर जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में दो लोगो की मौत हो गई। जिसमें एक पांच माह की गर्भवती महिला रमशीला मंडावी निवासी बस्तर बुडऱा व दूसरा मृतक प्रभुलाल निवासी आमागांव शामिल है। वन विभाग द्वारा तेन्दुएं को पकडऩे पिंजरा लगाया गया था लेकिन तेन्दुओं प$कड़ में नहीं आया। परेशानी व दहशत के बीच ग्रामीणों ने आज सुबह मिलकर तेन्दुआ को पकड़ा और वन विभाग को सूचना दी। विभागीय अमला मौके पर पहुंचा और तेन्दुएं को साथ ले गया। बताया जा रहा प्राथमिक उपचार के पश्चात जंगल सफारी रायपुर भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!