Uncategorized

श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से श्री दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई प्रभातफेरी

भगवान महावीर के जयकारो के साथ दिया गया अंहिसा परमो धर्म: का संदेश


धमतरी। भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव खरतरगच्छाचार्य प.पू. श्री जिन पीयुष सागर जी म.सा. के शिष्य रत्न उपाध्याय प्रवर अध्यात्म योगी प.पू. श्री महेन्द्र सागर जी म.सा., युवा मनीषी उपाध्याय प्रवर प.पू. श्री मनीष सागर जी म.सा. आदि ठाणा 15 केवल्यधाम तीर्थ प्रेरिका प.पूज्या निपुणा श्री जी म.सा. की सुशिष्या प.पू. श्री हंसकीर्ति श्री जी म.सा. आदि ठाणा 3 के पावन निश्रा में 6 से 10 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। इस दौरान विविध धार्मिक आयोजन हो रहे। आज प्रभात फेरी प्रात 6 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से श्री दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई। प्रात: 8 बजे गांधी मैदान में विश्व नवकार दिवस पर सामूहिक नवकार जाप हुआ। प्रात: 8.30 बजे से पूज्य गुरू भगवंतो द्वारा द्वारा सर्वधर्म प्रवचन विकार से संस्कार की ओर हुआ। दोपहर 12.30 बजे से गोल बाजार में समता महिला मंडल द्वारा मठा वितरण किया गया। दोपहर 3.30 बजे से नवकार महिला मंडल द्वारा श्री दिगंबर जैन मंदिर में नवकार जाप हुआ। दोपहर 4 बजे से अहिंसा सायकल रैली विंध्यवासिनी मंदिर से नया स्थानक भवन तक निकाली गई। रात्रि 7.30 बजे से 20 वर्ष तक के बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
कल श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से नया स्थानक भवन तक निकाली जाएगी प्रभातफेरी
10 अप्रैल को 6 बजे से प्रभातफेरी श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से नया स्थानक भवन तक निकाली जाएगी। प्रात: 7 बजे महामस्ताभिषेक श्री दिगंबर जैन मंदिर अठवानी गली में होगा। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत 10 को पूज्य गुरू भगवंतो द्वारा प्रात: 7 बजे श्री पाश्र्वनाथ जिनालय में भगवान महावीर घट कल्यानक पूजा प्रात: 8 बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय तक पालकी यात्रा निकाला जाएगी। प्रात: 9.30 बजे श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से आदिश्वर जिनालय तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12.30 बजे श्री धनकेशरी मंगलभवन आमापारा में स्वामी वात्सल्य। दोपहर 1 बजे शनिदेव मंदिर के सामने महावीर प्रसादी वितरण। दोपहर 2 बजे से स्थानक भवन सदर बाजार में महावीर प्रश्नोत्तरी। दोपहर 4 बजे से जिला अस्पताल, वृद्धा आश्रम, बठेना अस्पताल में फल वितरण, संध्या 7.30 बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर में 108 दीपक महाआरती व रात्रि 8 बजे संगीत मय प्रभु भक्ति का आयोजन किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!