प्रदेश स्तर देवांगन समाज के तीज मिलन समारोह शामिल हुये सभापति कौशिल्या देवांगन
दिखी सामाजिक एकता और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक झलक

धमतरी- प्रदेश स्तर महिला प्रकोष्ठ जिला देवांगन समाज द्वारा रायपुर वृंदावन हॉल, कबीर चौक, सिविल लाइन में भव्य तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन सहित देवांगन समाज की महिलाओं ने अतिथि एवं सहभागी के रूप में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
तीज मिलन समारोह के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा और संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में महिलाओं के बीच आपसी मेल-जोल, सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना देखने को मिली। तीज पर्व की खुशियों के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए पर्व की परंपराओं को उत्साह के साथ मनाया।
इस अवसर पर सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने कहा कि तीज पर्व छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ पर्व है। ऐसे आयोजन समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाने के साथ ही हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गीत-संगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को भी छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और सामाजिक संस्कारों से जोड़ने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में देवांगन समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

