Uncategorized

धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा श्री रामदेव बाबा का जन्मोत्सव

धमतरी। इतवारी बाजार स्थित श्री रामदेव बाबा मंदिर में श्री रामदेव बाबा जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए

हवन-पूजन के साथ छप्पन भोग, शाम को सजेगी भजन संध्या

सोमवार को जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह 10 बजे हवन-पूजन के बाद दोपहर 12 बजे बाबा रामदेव को छप्पन भोग अर्पित किया गया। दोपहर 12:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा-प्रसादी का आयोजन किया गया। वहीं शाम 8:30 बजे से तरुण सोनी का भजन संध्या कार्यक्रम रखा गया है जिसमें बाबा रामदेव के भजनों की प्रस्तुति होगी। भंडारा हवन पूजन के दौरान अजय बरड़िया, हुकुम गोलछा, प्रकाश शर्मा, दीनू सोनी, सूरज शर्मा, मनीष सोनी, प्रदीप सोनी, रवि शर्मा, नरेंद्र खंडेलवाल, विनय जैन, राम सोनी, गोपाल सोनी, जनार्दन सोनी, महेंद्र खंडेलवाल, नरेश बरड़िया, रतन लाल अग्रवाल, विशाखा शर्मा, प्रतिभा शर्मा, उर्मिला सोनी, रूपा सोनी,वेणुका, शीतल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

मंगलवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

जन्मोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को मंदिर से शाम 4 बजे बाबा रामदेव की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ शामिल होंगे। शाम 6 बजे घड़ी चौक में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे मंदिर परिसर में महाआरती होगी।

जयपुर से पहुंची बाबा रामदेव की नई प्रतिमा

इस वर्ष जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष आकर्षण बाबा रामदेव की नई प्रतिमा है, जिसे जयपुर से धमतरी लाया गया है। मंदिर समिति के अनुसार प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त देखकर बाद में विधि-विधान के साथ की जाएगी। नई प्रतिमा के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और पूरे आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!