मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक विजन के साथ प्रदेश में पर्यटन की बेहतरी के लिए हो रहा प्रयास – नीलू शर्मा
छग पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने कहा कि धमतरी व प्रदेश में है पर्यटन की आपार संभावनाएं

धमतरी। आज एक दिवसीय प्रवास पर छग पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा धमतरी पहुंचे। इस दौरान बस स्टैण्ड के पास स्वागत के दौरान उन्होने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक विजन के साथ कार्य करते है पर्यटन की दिशा में भी प्रदेश में एक विजन के साथ प्रयास हो रहे है। ताकि प्रदेश में पर्यटन को बेहतर से बेहतर बनाया जा सके। पर्यटन को बढ़ावा मिले। श्री शर्मा ने कहा कि वे धमतरी जिले के भाजपा संगठन प्रभारी भी धमतरी सहित प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग ला रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार विकास को गति मिल रही है। हालही में धमतरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 213 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात दी है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि धमतरी के गंगरेल को मिनी गोवा कहा जाता है। धमतरी में पर्यटन की आपार संभावनाएं है। आज जिला कार्यालय में पर्यटन मंडल की बैठक में शामिल होकर पर्यटन को और बेहतर बनाने की दिशा में विचार सुझाव लिये जाएँगे। न सिर्फ धमतरी बल्कि बस्तर क्षेत्र, छग के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट व पूरे प्रदेश में पर्यटन की आपार संभावनाएं है। पर्यटन को आगे बढ़ावा विकास से जोडऩे की दिशा में कार्य होंगे।

