Uncategorized

पेड़ की टहनी काटने के दौरान बिजली तार की चपेट में आया 55 वर्षीय बुजुर्ग, मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोडमुड़ पारा निवासी दुरदेश ध्रुव उम्र लगभग 55 वर्ष सुबह ग्राम सांकरा मैनपुर मुख्य मार्ग में स्थित वन विभाग रिसगांव कार्यालय के सामने नीम पेड़ की टहनी को काट रहा था। तभी वह वहां से गुजर रहे बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे मौत हो गई
सिहावा थाना एएसआई दुलाल नाथ ने बताया कि दुरदेश ध्रुव पेड़ की टहनी को काट रहा था। सुबह हल्की बारिश हुई थी, पेड़ में पानी भी था जैसे ही टहनी टूटी ऊपर से गुजर रहे 11 केवी लाइन में टहनी गिर गया और अधेड़ करंट की चपेट में आ गया। ऊपर ही उसकी मौत हो गई। पेड़ में शव लटक रहा। सूचना मिलने पर तत्काल पहुंचे पेड़ से शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!