Uncategorized

गर्मी के मौसम में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए एनडब्ल्यूडी टीम ने बांटे 3000 मिट्टी के प्याऊ


धमतरी । गर्मी के मौसम में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए एनडब्ल्यूडी टीम ने 3000 मिट्टी के सकोरे निशुल्क वितरित किया। यह इस तरह का 10वां वर्ष है जब टीम द्वारा यह पहल की गई है। एनडब्ल्यूडी टीम के सदस्य भूमि मुलवानी, जयदीप बिस्वास, मनीष मखीजा और समीर जैन ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की कमी नहीं होनी चाहिए, इसलिए उन्होंने मिट्टी के सकोरे वितरित करने का निर्णय लिया। टीम न केवल पक्षियों के लिए सकोरे वितरित करती है, बल्कि घायल पक्षियों की देखभाल भी करती है। एनडब्ल्यूडी टीम के इस प्रयास की लोगों ने प्रशंसा की है और उम्मीद जताई है कि आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे। टीम के सदस्यों ने बताया कि उनकी कोशिश है कि वे प्रकृति और जीव-जन्तुओं की मदद के लिए हमेशा तैयार रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!