Uncategorized

ग्राम पंचायत चरोटा मे भानेतत पटेल सरपंच निर्वाचित

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव मे ग्राम पंचायत चरोटा (लोहारपथरा) अनुसूचित जाति (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित होने पर आधा दर्जन महिला प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. जहां धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यों से विशेष लगाव रखने वाली श्रीमती भानेतत पटेल ने जनसेवा की भावना को लेकर चुनावी मैदान मे उतरी श्रीमति पटेल की सरलता, सहजता एवं कार्य कुशलता को देखकर ग्राम पंचायत की जनता ने भरपूर समर्थन प्रदान किया जिसका परिणाम था कि बहुत अत्यधिक मतो के अंतर से सरपंच निर्वाचित हुए श्रीमती पटेल ने कहा इस बार के चुनाव में अत्याधिक महिला आरक्षण आने पर महिलाओं को आगे बढ़ने का सुअवसर प्राप्त हुआ, ऐसे में मैंने अपने ग्राम पंचायत के मूलभूत सुविधाओं व विकास के इकाइयों को मद्देनजर रखते हुए मैंने भी नामांकन दाखिल किया था, अब वो समय आ गया है की जिस आशा और विश्वास से जनता ने मुझे बहुमत प्रदान किया है मैं उस विश्वास को बरकरार रखूंगी पूरी पारदर्शिता के साथ केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओ को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचवाऊंगी।सरपंच निर्वाचित हुई भानेतत पटेल भगवान महादेव जी के प्रति अटूट विश्वास रखती है. शिवजी की के प्रति उनके अटूट आस्था से हर कोई वाकिफ है. यही कारण है कि चुनाव चिन्ह नारियल का पेड़ अंबाटित होने पर घरो-घर प्रत्येक मतदाताओं को श्रीफल श्री शिवाय नमस्तुभ्यं लिखा स्टिकर भेंट किया गया चुनाव प्रचार-प्रचार हेतु पोस्टर बैनर में भी श्री शिवाय नमस्तुभ्यं, ओम नमः शिवाय जैसे स्लोगन लिखे देखने को मिला. जानकारी के अनुसार सरपंच निर्वाचित होने के पश्चात वासुकी नाग का दर्शन घर की पूजा स्थल पर हुआ जिसे देखने गांव के सभी लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी लोगों ने कहा महादेव जी स्वयं आशीर्वाद देने आए हैं.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!