Uncategorized

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने सहपरिवार लाइन में लगकर किया मतदान

धमतरी । आज शुक्रवार को निर्वाचन तिहार के दिन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने सहपरिवार रुद्री मतदान केंद्र में पहुंच कर मतदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने लाइन में लगकर लोगों के साथ मतदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने मतदान के लिए साथ में लाइन में लगे मतदाताओं के साथ चर्चा करते हुए उनसे व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने मतदान देने के बाद सेल्फी जोन में जा कर पत्नी के संग सेल्फी भी खिंचवाई। कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारियों से संपर्क कर उनसे जानकारी ली और अच्छे कार्य के लिये उत्साहवर्धन भी किया एवं दिव्यांगों को सहायता प्रदान करने को कहा । इसके साथ ही उन्होंने मतदाताओं के लिए की गई सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी ने रुद्री स्थित मतदान केंद्र में लाईन में लगकर मतदान किया। लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्गों और दिव्यांग मतादाताओं ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ हिस्सा लेकर मतदान किया। बुजुर्ग और दिव्यांग मतादाताओं को मिलने वाली सुविधाओं को सराहा। लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर युवा मतदाता हैं उत्साहित रुद्री स्थित संगवारी मतदान केंद्र में नवीन मतदाता आयुषी चौधरी तथा गुंजीता ध्रुव ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!