Uncategorized

धान खरीदी 1 नवंबर से किया जाये- लेखराम साहू

धमतरी। कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर मांग किया है कि धान खरीदी 15 नवंबर के बजाय 1 नवंबर से किया जाये। छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस के शासनकाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्ग दर्शन में 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुवात हुई थी लेकिन इस वर्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा मंत्रीमंडल में निर्णय लिया गया है कि 15 नवंबर से धान खरीदी की जाएगी। किसानों को त्यौहार में पैसे की आवश्यकता होती है क्योंकि 15 दिन बाद अक्टूबर माह खत्म होने तक फसल कटाई एवं मिजाई का कार्य लगभग पूर्ण हो जाता है एवं पूर्ण होने के बाद सोसायटी ले जाते है, ऐसे में धन खरीदी लिए उचित समय है, 15 नवंबर से धान खरीदी होने पर किसानों पर दोहरा खर्च पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!