Uncategorized

स्टेट स्कूल कराते खेल के लिए धमतरी जिला से 14 खिलाडिय़ों का चयन

धमतरी जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिन्हा ने दी खिलाडिय़ों को शुभकामनएं


धमतरी। बसना में आयोजित संभाग स्तरीय स्कूल कराते प्रतियोगिता में धमतरी जिला से लगभग 40 खिलाड़ी का चयन किया गया था जिसमें से 14 कराते खिलाडिय़ों का चयन दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल कराते प्रतियोगिता में हुआ। जिनमें अंडर 14 बालक में प्रिंस, चैतन्य, अनंत, अंडर 14 बालिका में गुंजन, खुशहाली, मोक्षिता, काजल, अंडर 17 बालक में अविनाश, अंडर 17 बालिका में हंसिका सार्वा, अंडर 19 बालक में जतिन, जीतेन्द्र, भीष्म, ऋषभ, अंडर 19 बालिका में दामिनी शामिल है। धमतरी जिला कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि धमतरी कराते एसोसिएशन के द्वारा संचालित धमतरी, कुरुद, मगरलोड के डोजी के बच्चो ने बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुए हैं और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के उपरांत उनका चयन राष्ट्रीय स्कूल कराते प्रतियोगिता के लिए होगा। खिलाडिय़ों की इस सफलता के लिए धमतरी कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिन्हा उपाध्यक्ष सोहन चक्रधारी सचिन गोविंदराम सार्वा कोषाध्यक्ष विकास दत्ता, हेमंत चक्रधारी, विद्या कुर्रे घनश्याम ध्रुव ने विजयी खिलाडिय़ों को बधाई और शुभकामना प्रेषित की

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!