सर गौरीशंकर श्रीवास्तव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शिक्षक एवं प्रतिभा खोज सम्मान समारोह का आयोजन
शिक्षकों व प्रतिभा खोज परीक्षा में विशिष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान

धमतरी। सर गौरीशंकर श्रीवास्तव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शिक्षक एवं प्रतिभा खोज सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन हरदिहा साहू समाज भवन रत्नाबांधा धमतरी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार पात्रा कुलपति पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ तथा अतिथि विशेष अबिनाश मिश्रा कलेक्टर जिला धमतरी, रामू रोहरा महापौर नगर पालिका निगम धमतरी एवं अरुण वर्मा आयुक्त नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा सर गौरी शंकर श्रीवास्तव एवं मां शारदा की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख ट्रस्टी डॉ. हीरा महावर द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार पात्रा एवं अतिथि विशेष अविनाश मिश्रा कलेक्टर धमतरी, रामू रोहरा का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दो सेवानिवृत शिक्षक अर्जुन पुरी गोस्वामी एवं ओरिल दास मानिकपुरी को मुख्य अतिथि द्वारा शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही प्रतिभा खोज परीक्षा में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों को लेखनी भेट कर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हिंदी माध्यम में प्रथम स्थान साहिल मोरे पिता बालाजी मोरे, शिव सिंह वर्मा गल्र्स स्कूल धमतरी, द्वितीय भूमिका देवांगन पिता खुशीराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरम, तृतीय नमिता साहू पिता रोशन लाल साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरम, चतुर्थ दुर्गेश नंदिनी रावटे पिता महेंद्र रावटे सेजेस हाटकेश्वर धमतरी, तथा पंचम स्थान पर कुमारी भूमिका साहू पिता तुकाराम साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्री ने प्राप्त किया। अंग्रेजी माध्यम में प्रथम स्थान कु.सखी खालसा पिता डॉ हरमीत खालसा दिल्ली पब्लिक स्कूल सांकरा धमतरी, द्वितीय खुशबू राठी पिता स्वरूप राठी विद्याकुंज स्कूल लोहरसी, तृतीय समर्थ बजाज पिता दिलीप बजाज सेंट मैरी स्कूल धमतरी, चतुर्थ सोमिल देवांगन पिता चंद्रकांत देवांगन विद्याकुंज स्कूल लोहरसी तथा पंचम स्थान पर कुमारी मानसी साहू पिता डोमन लाल साहू मॉडल इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमतरी ने प्राप्त किया। समारोह के दौरान ट्रस्ट द्वारा विभिन्न शासकीय विद्यालयों में अध्यनरत आर्थिक रूप से कमजोर 45 विद्यार्थियों की शिक्षण शुल्क की राशि प्रदान की गई। प्रतिभा खोज परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी संस्था के सदस्य श्री अशोक पवार ने प्रदान की। संस्था के उद्देश्यों एवं समाज हित में किया जा रहे कार्यों की जानकारी संस्था के प्रमुख ट्रस्टी डॉ. हीरा महावर ने दी। मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार पात्रा ने विचार रखें। कलेक्टर ने ट्रस्ट की शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। रामू रोहरा ने कहा कि शिक्षक समाज की भविष्य निर्माता है उनके योगदान का सम्मान करना वास्तव में ज्ञान और संस्कार की उसे परंपरा का सम्मान है जिसके बल पर समाज आगे बढ़ता है। कार्यक्रम का संचालन राकेश झंवर एवं आभार प्रदर्शन विनोद कुमार पांडेय ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. हीरा महावर, अशोक पवार राकेश झंवर, अजय छाजेड़,रमेश पंजवानी, विनोद पांडेय, अनुराग महावर,राजेश पंजवानी आदि उपस्थित थे
