Uncategorized

नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ नगर निगम धमतरी की हुई मासिक बैठक, कर्मचारियो क़े समस्याओ क़े निराकरण क़े संबंध मे हुई चर्चा

नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ नगर निगम धमतरी की मासिक बैठक नगर निगम के राजस्व विभाग में रखा गया जिसमें नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में निम्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया.विगत 22 माह से भविष्य निधि की राशि जमा नहीं हो रहा है। रिटायर हुए कर्मचारियों की अवकाश नगदी कारण आदि राशियों का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है ,अन्य नगरी निकायों के समान पदोन्नति हेतु नगर निगम में नए सेटअप के संबंध में चर्चा।पद के अनुरूप कार्य लिए जाने के संबंध में चर्चा
किया गया। कर्मचारियों कि पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ के संबंध चर्चा किया गया । कुछ इंजीनियरों की आयकर के दायरे में नहीं आने के बाद भी वेतन से कटौती कर दिया गया है, उक्त राशि जमा करने एवं अन्य समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा किया गया। गया जिसका निराकरण किए जाने उच्च अधिकारियों को पत्र जारी किया जाएगा.उक्त बैठक में, मोहम्मद शेरखान, प्रदेश उपाध्यक्ष,मंगलू निर्मलकर, अध्यक्ष, संजय गुप्ता उपाध्यक्ष
कामता चौबे सचिव, नितिन बनवासी महामंत्री, लोमेश देवांगन, कोष अध्यक्ष,नोराज देवांगन,मनोज देवांगन, कमल देवांगन, कमल सिन्हा नमिता नागवंशी, चैतन्य चंदेल, कन्हैया, हेमंत यादव, राजेन्द्र यादव, धर्मेश शिंदे, इसहाक खान, सनद साहू,आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!