Uncategorized

जिले में सिंचाई एवं सड़क विकास की वृहद योजनाएँ किसानों व आमजन को मिलेगा लाभ

गणेश घाट एनीकट, सेमहारा स्टॉपडेम और नहर लाइनिंग कार्यों को मिली स्वीकृति*


*धमतरी शहरी क्षेत्र में 12 नई सड़कों का एलाइनमेंट चयनित*

*धमतरी, 13 सितम्बर 2025/ धमतरी जिले में सिंचाई, आवागमन और आधारभूत संरचना को और मजबूत बनाने हेतु कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सरकारी निर्माण एजेंसी विभागों की बैठक आयोजित हुई।* बैठक में आयुक्त नगर निगम श्रीमती प्रिया गोयल,कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण श्री श्री संतोष नेताम, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग लोक निर्माण संभाग रायपुर (सेतुनिर्माण) श्री एस. के. गुप्ता, कार्यपालन अभियंता अभि०प्र०सं० ग्रा०स० योजना धमतरी – श्री योगेश आनंद, कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा- श्री आर.एन. राठौर, का०अभि० बांध संभाग क्र0 2 रूद्री , श्री भूपेंद्र मगेन्द्र, का० अभि०जल संसाधन संभाग धमतरी श्री प्रदीप नादिया , कार्य० अभि० जल प्रबंध संभाग रूद्री- श्री हेमलाल कुरेसिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
*कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि किसानों को अधिक बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले में उपलब्ध जल स्रोतों को आपस में जोड़ते हुए नई संरचनाएँ निर्मित की जाएँ। सिहावा क्षेत्र के लिए शासन द्वारा स्वीकृत राशि से सिंचाई रकबे में वृद्धि होगी तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।*
*बैठक में वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल लोक निर्माण विभाग के कुल 50 सड़क कार्य तथा 13 भवन कार्य पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें धमतरी विधानसभा के 8, कुरूद विधानसभा के 19, सिहावा विधानसभा के 15, सड़क सुरक्षा के 2 तथा पुल-पुलियों के 6 कार्य शामिल हैं। अब तक 13 कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि शेष कार्यों के प्राक्कलन शासन स्तर पर लंबित हैं।*
*धमतरी शहरी क्षेत्र के लिए 12 नई सड़कों का एलाइनमेंट चयनित किया गया है, जिन्हें आगामी बजट या अनुपूरक बजट में शामिल करने का प्रस्ताव है। नगरी, मगरलोड एवं सूदूर गांवों को जोड़ने वाली सड़क योजनाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी।*

*सिंचाई विभाग द्वारा गणेश घाट में एनीकट निर्माण, सेमहारा में देवरी नाला स्टॉपडेम एवं लीलर व्यपवर्तन नहर लाइनिंग कार्य की स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों से जिले के सिंचाई रकबे में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
*सड़क निर्माण में राज्यमार्ग-23 को 4 लेन बनाने, नगरी-धमतरी सड़क के मजबूतीकरण, अंबेडकर चौक से रूद्री चौक मार्ग, तथा महानदी पर अछोटा पुल के स्थान पर नवीन वृहद पुल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। नगरी क्षेत्र में बिरनासिल्ली पुल का निर्माण पूर्ण कर आवागमन प्रारंभ कर दिया गया है।*
*कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों की शीघ्र स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर प्रयास तेज किए जाएँ, ताकि जिले के किसानों को बेहतर सिंचाई और आमजन को सुदृढ़ सड़क व आवागमन सुविधा मिल सके।*

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!