Uncategorized

रायपुर रोड मे हुआ सड़क हादसा, दो गंभीर रूप से घायल

आज शाम लगभग 7 बजे रायपुर रोड पर एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमे दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हे वरदान एम्बुलेंस सेवा संस्था की मदद से जिला अस्पताल उपचार हेतु ले जाया गया. मिली जानकारी क़े अनुसार रायपुर रोड पर छत्तीसगढ़ वस्त्रालय क़े सामने यह हादसा हुआ. आसपास क़े लोगो ने बताया कि एक पैदल चल रहे व्यक्ति और एक मोटर सायक़ल सवार क़े बींच यह हादसा हुआ है लेकिन हादसे की सटीक जानकारी समाचार लिखें जाने तक नहीं मिल पायी थी. बताया जा रहा है कि दोनों घायलों को सिर और शरीर क़े अन्य हिस्सों मे चोट आयी है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!