छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई का मुख्यमंत्री निवास घेराव, पुलिस से हुई झूमाझटकी
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में धमतरी के युवा हुए घेराव में शामिल


धमतरी। छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा छात्रसंघ चुनाव बहाली सहित विभिन्न छात्र एवं युवा मुद्दों को लेकर रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए। धमतरी जिले से भी जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में हजारों छात्र आंदोलन में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में आयोजित इस घेराव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर रोकने का प्रयास किया गया, जिसके दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी की स्थिति निर्मित हुई। इसके बावजूद ठरवक कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर डटे रहे और जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसे सरकार दबाने का प्रयास कर रही है। एनएसयूआई नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
