Uncategorized

जिपं सभापति मोनिका देवांगन के उपस्थिति में कलारतराई में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं - मोनिका


धमतरी। विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कलारतराई में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को खरीफ फसल की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व, उन्नत एवं प्रमाणित बीज चयन, जैविक खाद के उपयोग, जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन, आधुनिक खेती तकनीक तथा फसलों में कीट एवं रोग नियंत्रण के उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही किसानों को फसल परिवर्तन (क्रॉप रोटेशन) के लाभों के बारे में बताया गया। योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों की मेहनत और समर्पण से ही देश आत्मनिर्भर बन रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक खेती को प्रोत्साहन देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। किसान शासन की योजनाओं का लाभ लेकर वैज्ञानिक एवं आधुनिक खेती को अपनाएं, जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके। उन्होंने किसानों से खेती में नई तकनीकों एवं फसल परिवर्तन पद्धति को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे भूमि की गुणवत्ता बेहतर होगी तथा किसानों की आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्रम में सरपंच कुलदीप ध्रुव, उपसरपंच माधवेंद्र साहू, पूर्व जनपद सदस्य गोपाल साहू सहित गांव के वरिष्ठ किसान एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!