दुर्घटना जन्य स्थलो पर सुगम, सुरक्षित यातायात के लिए किया जा रहा हर संभव प्रयास- मोनिका मरावी
यातायात डीएसपी ने की हाईवे चैनल से चर्चा कहा, यातायात में सुधार हेतु आम जनता का सहयोग है अत्यंत आवश्यक
अन्य संबंंधित विभागो को यातायात में सुधार हेेतु लिखा जा रहा पत्र

धमतरी। सुगम व सुरक्षित यातायात बनाने विभाग द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस प्रयासों पर सफलता तभी मिल पायेगी जब आम जनता का पूर्णत: सहयोग मिले। उक्त बाते यातायात डीएसपी मोनिका मरावी ने हाईवे चैनल से चर्चा के दौरान कही।
डीएसपी मरावी ने बताया कि दुर्घटना जन्य स्थलों की सूची बनाकर उन स्थानों पर दुर्घटनाओं में कमी लाने विशेष प्रयास किये जा रहे है। मौका मुआयना के पश्चात आवश्यक कार्य जैसे स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, सूचना बोर्ड, आदि पर भी कार्य किये जा रहे है। इसके अतिरिक्त यातायात को सुगम, सुरक्षित बनाने अन्य संबंधित विभाग जैसे नगरीय निकाय, पीडब्ल्यूडी व एनएचएआई आदि को पत्र प्रेषित किया जा रहा है। कुल मिलाकर दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात को सुगम सरल बनाने के उद्देश्य से कार्य किये जा रहे है।
चर्चा के दौरान यातायात डीएसपी ने बताया कि यातायात पुलिस का उद्देश्य चालानी कार्रवाई नहीं बल्कि यातायात नियमों का पालन कराना है। इसी के तहत वाहन चालकों को लगातार नियमों के पालन की जानकारी देते हुए समझाईश दी जा रही है। समझाईश के बाद भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वालो पर विभाग द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है। दुर्घटना जन्य स्थानों पर गति सीमा बोर्ड लगाया गया है। रात्रि में घटित होने वाले सड़क दुर्घटना में कमी लाने रात्रि में आवागमन करने वाले वाहन चालको को सुरक्षित आवागमन के लिये रोड़ किनारे लगे दोनो ओर पेड़ो में रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया है। चौक चौराहो पर सिग्नल पर ट्रैफिक जवान पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे है यातायात पुलिस न सिर्फ जाम रहित यातायात के लिए कार्य कर रही बल्कि दुर्घटनाओं में कमी लाना उद्देश्य है। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस मानवीय कार्य को भी अंजाम दे रही है। हाईवे पेट्रोलिंग के माध्यम से दुर्घटना में घायलों कों तत्काल चिकित्सकीय मद्द पहुंचाई जा रही है। बच्चों, बुजुर्गो को व्यस्त मार्गो पर सुरक्षित सड़क पार कराया जाता है। जरुरी कागजात, मोबाईल व अन्य सामान प्राप्त होने पर उनके मालिकों तक सुरक्षित सामान पहुंचाकर यातायात पुलिस जनता के अपनी अलग छवि बना चुकी है।
यातायात डीएसपी मोनिका मरावी की अपील
यातायात डीएसपी मोनिका मरावी की आमजनो से अपील है कि ओवर स्पीड़ से वाहन न चलाये, वाहन चालन के दौरान अपर – डीपर लाईट का उपयोग करे, अत्यंत आवश्यक कार्य नही होने से रात्रि में सफर करने से बचे जिससे असामयिक दुर्घटना से बची जा सके यातायात नियमो का पालन करे यातायात पुलिस को सहयोग करें। यातायात पुलिस लगातार सुरक्षित यातायात व दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास कर रही है। जिनके सार्थक परिणाम मिल रहे है। लेकिन सुरक्षित व सुगम यातायात तभी संभव हो पायेगा जब सभी यातायात नियमों का अनिवार्य रुप से पालन करें।
ये है दुर्घटना जन्य स्थल
पिछले सालों में हुए सड़क हादसों के डाटा एनालिसिस कर डीएसपी यातायात द्वारा कई दुर्घटना जन्य स्थल व मार्गो का चयन किया गया है जिसमें विशेष फोकस किया जा रहा है। ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकें। राष्ट्रीय राज मार्ग 30 में ग्राम कोड़ेपार, बिरेझर क्रासिंग, कल्ले क्रासिंग, ग्राम कोड़ेबोड़, भाठागांव बगौद मोड़, राखी मोड़, कुरुद बायपास, सांधा चौक कुरुद, ग्राम डांडेसरा, छाती, बठेना स्थल के सामने, संबलपुर क्रासिंग व राजकीय राज मार्ग 23 में आमदी बाजार मोड़, कोलियारी मछली पसरा से कोलियारी चौक तक, भोयना वनोपज नाका से ग्राम भोयना तक, मथुराडीह मोड़, सियादेही बांस प्लांट से अन्नपूर्णा राईस मिल तक, बनरौद बांसपारा के बीच पुल के पास मोड़़, धनोरा घाटी मोड़, सिहावा रोड़, सीतानदी पुल, वहीं अन्य मार्गो में देमार फिश हेचरी के पास, पीपरछेड़ी मोड़, कोसमर्रा मोड़, सिहाद कॉलेज मोड़, सेमरा मोड़, सुमीत बाजार के पास, गोकुलपुर भंटगांव चौक, रुद्री थाना के सामने शामिल है।