नए कुरुद एसडीएम ने समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के की परिचात्यमक बैठक

जनपद पंचायत कुरूद के सभाकक्ष में कुरूद नगर एवं क्षेत्र के समाजसेवी संस्थाओं के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के परिचात्यमक बैठक कुरूद के नये अनुविभागीय अधिकारी ने सबको आमंत्रित कर किया. इस दौरान सेवा कार्यों एवं जिला प्रशासन द्वारा जनप्रयास पोर्टल के माध्यम से सेवा कार्यों की समीक्षा, प्रोत्साहन एवं समाजिक कार्यों के प्रति लोगों को जोड़ने एवं जागरूक करने के लिए जानकारी देते हुए कहा कि कुरूद , भखारा, मगरलोड क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से एन जी ओ और प्रशासन के द्वारा किये कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सबका सुझाव, कुछ समस्याओं से प्रशासन को अवगत भी कराया गया.
नये एस डी एम पीयूष तिवारी एवं ह कलेक्टर अबिनाश मिश्रा द्वारा समाजिक संगठनों के प्रति किये गये प्रयासों के लिए कुरूद नगर क्षेत्र के समाजिक संगठनों की ओर से कृतज्ञता व्यक्त किया गया.