Uncategorized

महतारी वंदन योजना, 18 लाख आवास, श्रीरामलला दर्शन, 31 में धान खरीदी, बकाया बोनस जैसे कई निर्णय साबित हो रहे मील का पत्थर

नरेन्द्र मोदी व विष्णुदेव साय सरकार प्रदेशवासियों के हित में ले रही फैसले

आराधना शुक्ला, अजय नाहटा, नागेन्द्र शुक्ला ने केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार के नीतियों को सराहा


धमतरी। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आराधना शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय नाहटा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता नागेन्द्र शुक्ला ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार व राज्य की विष्णुदेव साय सरकार की योजनाओं व नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। जनहित में लगातार फैसले लिये जा रहे है इससे जनता प्रसन्न है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी गांरटी को पूरा करेंगी। इसकी शुरुवात प्रथम केबिनेट की बैठक के साथ हो चुकी है। 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दी गई है। इससे गरीबो के स्वयं का आवास का सपना जो कि भूपेश सरकार में पूरा नहीं हो पा रहा था अब पूरा होगा। वहीं किसानों को बकाया दो साल का बोनस प्रदान किया गया। इससे किसानो को आर्थिक लाभ हुआ। मंडी टैक्स को घटाकर 2 प्रतिशत करने का निर्णय लेकर किसानों व राईस मिलरों को राहत प्रदान की गई है। महतारी वंदन योजना प्रदेश के मातृ शक्तियों को आर्थिक सक्षम बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। युवाओं रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेगें. 33 हजार शिक्षक व व्याख्याताओं के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रामलला के दर्शन योजना से प्रदेशवासी अपने आराध्य श्रीराम का उनके भव्य मंदिर में दर्शन कर पा रहे है। भाजपा के सत्ता में आते ही कानून व्यवस्था में सुधार हो रहा है। अवैध शराब, गांजा, नशेली गोलियों की बिक्री पर लगातार कार्रवाई हो रही है। जुआ, सट्टा जैसे अनैतिक कार्यो पर रोक लगाए जा रहे है। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ को 27 सौ करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात दी है। प्रदेश के 21 स्टेशनो के पुनर्विकास का शिला न्यासकिया, मीशा बंदियों को साय सरकार पुन: सम्मान राशि देगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आराधना शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय नाहटा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता नागेन्द्र शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही केन्द्र व राज्य सरकार बेहतर समन्वय से कार्य कर रही है। केन्द्र ने छत्तीसगढ़ को 2485 करोड़ो की किश्त जारी की है। राईस मिलरों व किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल पूल में छत्तीसगढ़ से 15 लाख मीट्रिक टन उसना चावल लेने की अनुमति दी है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जा रही है। अब धान की खरीदी 3100 प्रति क्विंटल की दर से हो रही है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में सभी वर्गो के विकास व प्रदेश की खुशहाली के लिए अरबो रुपयें का प्रावधान किया गया है। ऐसे अनेक फैसले डबल इंजन की सरकार ले रही है। जिससे जनता प्रसन्न है। उक्त नेताओं ने आगे कहा कि भूपेश सरकार में विकास थम सा गया था। लेकिन भाजपा सरकार ने विकास को गति दी जा रही है। जिसका असर नगरी नगर पंचायत क्षेत्र में भी नजर आएगा। अब विकास तेजी से होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!