Uncategorized

अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता में विद्याकुंज स्कूल की छात्रा ने बनाया स्थान

अखिल भारतीय नर्तक संघ एवं नृत्यर्थी कला क्षेत्रम के सहयोग से अखिल भारतीय एकल भारत नाट्यम नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन गत दिनों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रंग मंदिर में आयोजित हुई, जिसमें विद्या कुंज स्कूल लोहरसी की छात्रा अरु नेताम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, समाज और विद्या कुंज स्कूल का नाम रोशन किया l इस उपलब्धि से ख़ुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के प्राचार्य महोदय, शाला प्रबंधन समिति एवं समस्त स्टॉफ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!