Uncategorized

अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी को निगम आयुक्त का प्रभार, चार्ज लेने क़े बाद की महापौर से सौजन्य भेंट

राज्य शासन द्वारा सुश्री प्रिया गोयल, राप्रसे (आरआर-2015, प्रवर श्रेणी), आयुक्त नगर पालिक निगम धमतरी के चिकित्सकीय अवकाश अवधि तक सुश्री इन्दिरा देवहारी, राप्रसे (आरआर-2013, प्रवर श्रेणी), अपर कलेक्टर धमतरी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आयुक्त, नगर पालिक निगम, धमतरी का सम्पूर्ण प्रभार सौंपा गया है. आज इंदिरा देवहारी ने निगम आयुक्त का चार्ज लिया और महापौर रामू रोहरा से सौजन्य भेंट की. इस दौरान उपायुक्त पीसी सार्वा निगम एम आई सी मेंबर नीलेश लुनिया अखिलेश सोनकर पार्षद हेमंत बंजारे आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!