Uncategorized

नवकार महिला मंडल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया बेबी कंबल का वितरण

नवकार महिला मंडल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर बच्चों को बेबी कंबल वितरित किया गया.इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य की डॉक्टर रेहाना कदीर ने मंडल के इस कार्य की प्रशंसा की एवं इस कार्य को सराहनीय बताते हुए कहा कि आपकी इस निरंतर सेवा को देखते हुए सभी को बहुत प्रसन्नता होती है और इससे अन्य व्यक्ति एवं संस्था भी जागरूक होते हैं एवं डॉक्टर पूजा जैन ने मंडल का आभार व्यक्त किया और समय-समय पर मंडल जो हॉस्पिटल में जाकर सेवा देती है उसका नवकार महिला मंडल को धन्यवाद दिया. इस अवसर पर मंडल की अध्यक्ष संतोष मिन्नी , सचिव कुसुम गोलछा, कंचन चोपड़ा, शकून पिचा ज्योति भंसाली, दुर्गा- प्रीति छाजेड़ , एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टाफ उपस्थित थे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!