Uncategorized

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के साथ किया न्याय-भरत नाहर

मूलचंद सिन्हा

कुरुद. आज से 14 साल पहले छत्तीसगढ़ की तत्कालीन भाजपा सरकार ने धमतरी नगर में धरनारत किसानों के साथ जो बर्बरता की थी वह अक्षम्य था। भाजपा ने उन किसानों को उनके घरों से उठाकर थाना में प्रताडऩा दी थी। आखिरकार सत्य की जीत हुई और किसान केस को कोर्ट से जीत गये। अब भूपेश सरकार ने उन किसानों के साथ न्याय करते हुए उन्हें 5-5 लाख रुपए क्षतिपूर्ति राशि देने की घोषणा की है जो स्वागत योग्य है। यह भूपेश सरकार का किसानों के साथ सच्चा न्याय है। उपरोक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के उपाध्यक्ष नगर पंचायत भखारा के पूर्व अध्यक्ष भरत नाहर ने कही है। उन्होंने आगे कहा कि भूपेश सरकार ने सभी वर्ग समुदाय के लोगों को राहत दी हैे। मजदूरों, किसानों भूमिहीनों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को भी सहायता पहुंचा कर उनके साथ न्याय किया हैे। भूपेश सरकार ने किसानों को धान का जो समर्थन मूल्य दिया है, वह किसानों का हक है। कांग्रेस सरकार किसी के हक को मारना नहीं जाती, सरकार की न्याय योजना से छत्तीसगढ़ विकास कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!