Uncategorized

नवकार महिला मंडल ने मनाया सावन व तीज महोत्सव

धमतरी। नवकार महिला मंडल ने द्वारा हरियाली तीज व सावन उत्सव का आयोजन सुमन राखेचा सौरभ वस्त्र भंडार पर किया गया। सावन व तीज में ग्रीन थीम एवं पूरा ग्रीन डेकोरेशन, जायकेदार ग्रीन शरबत एवं सभी ग्रीन खाद्य सामाग्री के साथ आकर्षक मनोरंजन गेम खेलाया गया। साथ में सावन की तीज के गाने के साथ मंडल की सदस्यों ने घूमर किया। मंडल के सदस्यों का कहना था कि साल भर में ऐसे फेस्टिवल पर थोड़ा एंजॉयमेंट होना जरूरी है हौजी गेम में प्रथम स्थान शकुन पींचा, दूसरा स्थान संजू बड़ जातियां और तृतीय स्थान पर सुमन छाजेड़ रही। मंडल के अध्यक्ष संतोष मिन्नी ने सुमन राखेचा का आभार व्यक्त किया और सभी से अपील की कि समय-समय पर सभी अपने अपने घरों में प्रोग्राम कराते रहें। इससे सहयोग प्रेम की भावना जागृत होती है। इस कार्यक्रम में संतोष मिन्नी, कुसम गोलछा सरला भुरा, संजू, सपना इंदु जैन, दीपा, सुमन छाजेड़, दीपा जैन ,ज्योति सुमन राखेचा, शकुन पींचा, कंचन चोपड़ा, मुन्ना लालवानी एवं मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!