Uncategorized

आमापारा वार्ड में नाली निर्माण में गुणवत्ता का महापौर ने किया निरीक्षण

महापौर रामू रोहरा, आयुक्त प्रिया गोयल, पीडब्ल्यूडी सभापति विजय मोटवानी ने ठेकेदार व इंजीनियर को दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश


धमतरी। महापौर रामू रोहरा द्वारा पदभार ग्रहण करते हुए स्पष्ट कर दिया गया है कि शहर विकास कार्यो में गुणवत्ता में कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बाउजूद इसके निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखने की शिकायते मिल रही है।
बता दे कि आमापारा वार्ड में स्वच्छता व बेहतर निकासी व्यवस्था हेतु 21 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य अम्बा चौक से बालक चौक तक जारी है। निर्माण कार्य का आज सुबह महापौर रामू रोहरा निगम आयुक्त प्रिया गोयल, उपायुक्त पीसी सार्वा, वार्ड पार्षद व निगम पीड्ब्ल्यूडी सभापति विजय मोटवानी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। चर्चा के दौरान महापौर रामू रोहरा ने बताया कि शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता में खामियां मिली। जिस पर ठेकेदार व इंजीनियर को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिये गये। वहीं जिस इंजीनियर की देख-रेख में निर्माण हो रहा था उससे भी जवाब तलब कर कर्तव्यो के निर्वहन बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिये गये। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि गुणवत्तपूर्ण विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता के पैसो का दुरुपयोग होने नहीं दिया जायेगा। निगम के ठेकेदारों व अधिकारियों को इस दिशा में पहले ही अवगत करा दिया गया है। वहीं निगम पीडब्ल्यूडी सभापति विजय मोटवानी ने इंजीनियरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखे। शहर विकास की गुणवत्ता में समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!