Uncategorized

भाजपा जनता के बीच रहकर करती है कार्य -चेतन हिन्दूजा

गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पहुंचे ग्राम पोटियाडीह


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 अप्रैल से 25 अप्रैल तक गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत ग्राम पोटियाडीह में स्वच्छता अभियान चलाया गया , गांव में चौपाल लगाकर शासन की विभिन्न योजनाओं के विषय में चर्चा कर ,लाभार्थियों से भेंट कर अंबेडकर जी के तैल चित्र में दीप प्रज्वलन कर उनका पुण्य स्मरण किया गया। उक्त अवसर पर जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा विशेष रुप से उपस्थित रहे।
इस दौरान श्री हिन्दूजा ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो सेवा देश सेवा को उद्देश्य मानकर कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु भाजपा द्वारा गांव चलो, बस्ती चलो अभियान चलाया जा रहा है। जहां भाजपा के कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहे है। भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर कार्य करने पर विश्वास करती है। इसी के तहत उक्त अभियान के माध्यम से भाजपा जनता के बीच सक्रिय है। ख़ोरबाहरा राम, राम स्वरूप पटेल ,प्रीत निर्मलकर ,अनिल तिवारी पूर्व जनपद सदस्य ,सीताराम ध्रुव पूर्व सरपंच ,विजय देवांगन ग्राम पटेल, बसंत साहू, जितेंद्र यादव संयोजक ,देवेंद्र पटेल , बुढान ध्रुव , शिवनंदन साहू , देवनन्दन पटेल ,जगेंद्र ,यूनिक साहू संयोजक सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!