Uncategorized

हिन्दू अनाथालय ने हर्षोल्लास से मनाया गया जन्मदिन

अनायरा रजवानी का प्रथम जन्मदिन हिंदू अनाथालय, सिहावा रोड, धमतरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनायरा के परिवारजनों में उनके पापा, मम्मी, दादी और चाचू विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने से हुई. उपहार पैकेट बच्चों को प्रदान किए गए, जिनमें चॉकलेट, बिस्किट, स्टडी मटेरियल, चिप्स, कुरकुरे एवं कोल्ड ड्रिंक शामिल थे।
हेल्प टू बेनिफिट अदर्थ ग्रुप की ओर से गौरव लोहाना ने दानदाता रजवानी परिवार का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की.आयोजन में नंदलाल रजवानी दादा,शीतल रजवानी दादी,राहुल रजवानी पापा,स्वरा रजवानी मम्मी,मयंक,रजवानी चाचू,अनायरा रजवानी बर्थडे गर्ल एवं गौरव लोहाना उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!