Uncategorized

पर्यवेक्षक उदित साहू ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जनपद क्षेत्र शंकरदाह में ली बैठक


धमतरी। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव हेतु शंकरदाह जनपद क्षेत्र पर्यवेक्षक उदित साहू की उपस्थिति में ग्राम शंकरदाह में बैठक आहुत की गई जिसमें ग्राम बलियारा, डोडकी,शंकरदाह, सेहराडबरी, हरफ़तराई, अमेठी, कानीडबरी के कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए साथ ही जनपद सदस्य पद के दावेदार ने समर्थकों के साथ पहुंचकर दावेदारी की। कार्यकर्ताओं को पर्यवेक्षक उदित साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मनीषा साहू ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। कहा कि किसी भी चुनाव के परिणाम हासिल करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होती है इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पंचायत चुनाव में पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करना है। बैठक में शंकरदाह सेक्टर अध्यक्ष गेंदलाल साहू कोलियारी सेक्टर अध्यक्ष कमल नारायण साहू, अशोक मारकंडे , चमन साहू, श्रीमति हेमीन साहू, तेजराम सिन्हा मोहनलाल ,सुदेश बांधे, शिव कुमार साहू रामकुमार साहू कृपाराम नंदकुमार नेताम ,श्यामलाल साहू अनिल कुमार ,मुकेश कुमार साहू सुरेश नेताम,सुमित जगेंद्र सिंह, चंदन कुमार साहू विनोद डिंडोलकर ,भानु प्रताप नेताम, जावेद खान, खूबलाल साहू , शेख हसबुद्दीन,मानिक राम साहू, वीरेंद्र कुमार नेताम दानुराम, दिलीप कुमार साहू नरेंद्र कुमार साहू हबीब मोहम्मद, हितेश ध्रुव सहित भारी संख्या कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!