Uncategorized
शीतला तालाब में हज़ारों मछलियों की मौत, बदबू से वार्डवासी हुए परेशान, निगम टीम जुटी सफाई मे
ऑक्सीजन की कमी से मछली मरने की जताई जा रही आशंका, तालाब की सफाई करवाने जुटे रहे पार्षद दीपक सोनकर

महिमासगर वार्ड के शीतला तालाब में हज़ारों मछलियों की अचानक मौत हो गई.
ऑक्सीजन की कमी से मछली मरने की आशंका जताई जा रही है.मछली मरने से पूरे इलाके में तेज बदबू फैल गई जिसे वार्डवासी परेशानी होते रहे.सूचना के बाद निगम टीम तालाब की सफाई में जुटी रही.
बता दे कि नगर के महिमा सागर वार्ड स्थित शीतला तालाब मंदिर में मंगलवार को सुबह लोगों ने तालाब में मरी हुई मछलियों को देखकर अचंभित हो गए.यह खबर लोगों के बीच आज की तरह फैल गई मरी मछलियों के बदबू के कारण आसपास के लोग परेशान होने पर इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई| वन विभाग की टीम मौके में पहुंचकर सड़ी मछलियों को निकाल कर बाहर डिस्ट्रॉय किया. वार्ड वासियो को परेशानी न हो इसलिए पार्षद व निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर भी तालाब की सफाई करवाने जुटे रहे.
