Uncategorized

राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने रेल राज्यमंत्री व विधायक का फूंका पुतला


धमतरी। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा सार्वजनिक बयान देते हुयें देश के नंबर-1 आतंकी कहे जाने तथा महाराष्ट्र के सत्तारुढ़ शिवसेना (शिंदें गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा जीभ काटने वाले को 11 लाख इनाम दिए जाने संबंधी अमर्यादित बयान दिए जाने के विरोध में रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं विधायक संजय गायकवाड़ का पुतला दहन आज कांग्रेसियों द्वारा गांधी मैदान में किया गया। इस दौरान अमर्यादित बयान की निंदा कर कांग्रेसियो ने विरोध जताया। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना शहर कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा राजेश ठाकुर सूर्यप्रभा चेट्टियार राहुल बख्तानी दीपक सोनकर सोमेश मेश्राम आशुतोष खरे कुलेश्वर देवांगन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!