Uncategorized

सेवा व समर्पण का प्रतीक है सेन समाज- कविता बाबर


धमतरी। सर्व सेन समाज आमदी परिक्षेत्र द्वारा सेन महाराज की जयंती का आयोजन ग्राम लोहरसी में किया गया। कार्यक्रम की अतिथि जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर थी। अध्यक्षता राधेश्याम सेन कोर कमेटी रायपुर ने की। सभा को सम्बोधित करते हुए श्रीमती बाबर ने कहा कि सेन समाज का एक अपना अलग इतिहास रहा है जो कि अपने सेवा भाव के लिए जाने जाते है और समर्पण जिनके जीवन का हिस्सा है। वर्तमान समय में यह समाज आज उन्नति के नये आयाम स्थापित कर रहा है। आगे कहा कि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब शिक्षा को ग्रहण कर बुराई का त्याग करे, ऐसा करने पर उस समाज को आगे बढऩे से कोई रोक नही सकता। समाजजनों से नशा पान से मुक्त रहने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि सेन समाज अपनी एकजुटता और प्रतिबद्धता व ईमानदारी के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर कमल नारायण शांडिल्य भूपेंद्र शंकर सेन रुद्र कुमार सेन आशुतोष श्रीवास नवीन सेन दौलत राम सेन सेवक राम सेन ईश्वर लाल सेन ऋतुराज सेन राजू सेन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!