Uncategorized

अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू को बहुस्तरीय दायित्व:धमतरी अधिवक्ता संघ में हर्ष की लहर

अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष सहित विभिन्न समितियों का दायित्व मिला


धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के माननीय सदस्य अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू को अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी समिति, अनुशासन समिति, वित्त समिति, मान्यता समिति, परीक्षण समिति एवं न्यासी समिति के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त होने पर धमतरी जिला अधिवक्ता संघ एवं अधिवक्ता समुदाय में हर्ष और गर्व का वातावरण है। अधिवक्ता संघ ने इसे श्री साहू के संघर्ष, निष्ठा और विधि के प्रति समर्पण का परिणाम बताते हुए कहा कि उनका नेतृत्व, अनुभव और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता सदैव अधिवक्ता समाज को नई दिशा प्रदान करती रही है। यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सम्मान का प्रतीक है, बल्कि पूरे धमतरी जिला के अधिवक्ताओं के आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करती है।संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री साहू के मार्गदर्शन में अधिवक्ताओं के अधिकार, सम्मान और कल्याण को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी तथा संगठन और अधिक सशक्त बनेगा।अधिवक्ता संघ के भुनेश्वर सिन्हा, दिव्यांशु साहू, पीयूष देवांगन, प्रफुलनाथ जोगी, कपिल चालकी, यशवंत साहू, हेमन्त सेन, सचिन जाचक चुकेश्वर नागेन्द्र, दानी राम साहू, मोहित देवांगन, गेवेंद्र पटेल, अशोक बुधवानी, श्याम रंगारी, सौरभ मिश्रा, शंकर देवांगन, शमालिया साहू, मया राम साहू, अनिल गांधी विकास लहरे, गोपी कुर्रे, जितेश सिन्हा, अनिल साहू, टिकेश कुमार, तानेश्वरी, भारती चंद्राकर, मोनिका, झरना ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!