Uncategorized

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत स्वास्थ्य तिथि शिविर का आयोजन बड़ी संख्या मे नागरिकों ने लिया लाभ

विंध्यवासिनी वार्ड में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत स्वास्थ्य तिथि शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर बैला बाजार स्थित नवीन सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ, जिसमें वार्ड के नागरिकों महिलाओं एवं पुरुषों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
शिविर में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक जांच एवं परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही यह जानकारी भी दी गई कि दवाइयां समाप्त होने की स्थिति में जिला न्यायालय के पास स्थित आयुष केंद्र से भी दवाएं प्राप्त की जा सकती हैं।
इस आयोजन से वार्डवासियों में विशेष उत्साह और संतोष देखने को मिला, क्योंकि उनके घर के समीप ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई। नागरिकों ने इस पहल के लिए वार्ड पार्षद अखिलेश सोनकर का आभार व्यक्त किया।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर सभापति निलेश सोनिया, पार्षद हेमंत बंजारे, वेदनारायण, मुकेश, लक्ष्मी गोलछा, विजय यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!