Uncategorized

49.88 लाख की बड़ी सौगात दिलाने पर महापौर रामू रोहरा का पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजय नाहटा ने जताया आभार

जनभागीदारी समिति नगरी के प्रयास से शा.सुखराम नागे महा. नगरी को मिली बड़ी सौगात


नगरी। ज्ञात हों कि शा.सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए सन 1985 में प्रारंभ किया गया था। जहां पर धीरे-धीरे करके स्नातकोत्तर के कक्षाएं प्रारंभ हुई 3 लाख मतदाता वाली सिहावा क्षेत्र में एक मात्र महाविद्यालय है जहां हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं अध्यापन करते हैं, बीते 5 वर्ष कांग्रेस के शासनकाल में विकास कार्य नगण्य रहा । जिसके चलते अनुसूचित जनजाति क्षेत्र सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी अति पिछड़ा होता चला गया है। तात्कालिक अध्यक्ष अजय नाहटा द्वारा बीते माह महाविद्यालय के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि की संधि पर महापौर व भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा को आमंत्रित किया गया। जहां पर जन भागीदारी समिति द्वारा विभिन्न मांगों को सविस्तार पूर्वक रखा गया। जिसे सहजतापूर्वक रामू रोहरा द्वारा स्वीकार करते हुए शासन से संपूर्ण मांगों को पूर्ण करने की बात कही गई श्री रोहरा ने उन्होंने अपने कथन अनुसार महाविद्यालय नगरी में तीन अतिरिक्त कक्षाएं हेतु 49.88 लख रुपए स्वीकृत कराई है। जिससे महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं में हर्ष बना हुआ है,साथ ही अध्यक्ष अजय नाहटा ने बताया कि 12 लाख रुपए शेड निर्माण हेतु जो मांग की गई थी वो भी बहुत जल्द पूरी हो जाएगी। अजय नाहटा ने महापौर प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी में ऐसे निष्ठावान जननायक होंगे तब तक अति पिछड़ा क्षेत्र भी विकास के नए आयाम गढ़ेंगे श्री रोहरा ने एक बार में ही वर्षों से जो मांग थी उसको सुनकर निवेदन स्वीकार करते हुए 50 लाख से भी अधिक का सौगात दिया जो आदिवासी क्षेत्र के छात्र छात्राओं के लिए उपयोगी व हितकारी साबित होगी। हम संपूर्ण महाविद्यालय परिवार की ओर से रामू रोहरा का हृदय से धन्यवाद साधुवाद दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!