Uncategorized

सैकड़ों लोगों को छाछ, ठंडा पानी वितरित

योगेश फाउंडेशन द्वारा प्याऊ घर का किया गया उद्घघाटन


धमतरी। शहर के इतवारी बाजार स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर के बाहर अकती पर्व पर योगेश फाउंडेशन द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को छाछ वितरित किया गया। साथ ही उसी दिन संध्या ब्राह्मण समाज धमतरी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ के समय विप्रजनों, मातृ शक्ति, युवा वर्ग के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया गर्मी का ध्यान रखते हुए उपस्थित भक्तजनों को कोलड्रिंक एवं शीतल जल वितरित किया गया। ब्राह्मण महिला मंच द्वारा आयोजित कथा के अवसर पर राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत शर्मा के अध्यक्षता, विप्र विद्वत परिषद् के अध्यक्ष बालेंद पांडे के मुख्य अतिथि एवं कथा वाचक पंडित अशोक शास्त्री के उपस्थिति में निरंतर पढऩे वाली गर्मी से भक्त जनों को राहत देने हेतु प्याऊ का उद्घघाटन किया गया। फाउंडेशन की संचालिका अंकिता रत्नेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि यह सेवा कार्य भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए किया गया है।उक्त अवसर पर राजेन्द्र श्रोती, भूपेन्द्र मिश्रा,विनोद पाण्डे,दीपक शर्मा, पीयूष पांडे,दीप शर्मा,देवेंद्र मिश्रा, नारायण दुबे, रत्नेश मिश्रा,प्रभा मिश्रा,सीमा चौबे, बरखा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा,आयुषी पांडे,प्रतिभा दीवान,हेमा दुबे, कविता पांडे, हेमलता शर्मा,रत्नावली मिश्रा,ज्योति शर्मा, अंकिता मिश्रा सहित नगर के प्रबुद्ध, गणमान्य,समाज सेवी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!