Uncategorized

जन्मदिन पर मां विंध्यवासिनी मंदिर में विजय मोटवानी ने टेका मत्था

सभापति, पार्षदों सहित गणमान्य लोगों के क्षेत्र वासियों की खुशहाली के लिए की विशेष प्रार्थना


धमतरी। शहर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी के दरवाजे पर मत्था टेककर संवेदनशीलता तथा मानवता की अनेक कार्यों को अंजाम देकर सार्वजनिक एवं सामाजिक धरातल पर अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम में वरिष्ठ पार्षद एवं लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा अपने जन्मदिन पर क्षेत्रवासियों तथा शहरवासियों के लिए खुशहाली तथा अमन चैन सुख शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर के साक्षी बने निगम के सभापति कौशल्या देवांगन, नम्रता पवार, आशा लोधी, संजय देवांगन तथा रितिक यादव एवं विजय यादव द्वारा श्री मोटवानी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की श्री मोटवानी भी मंदिरों के साथ ही शहर के अनेक जगह पर विराजित गणपति बप्पा के पंडालों पर भी पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना करते हुए सभी के लिए मंगल कामना की है। गौरतलब है कि विजय मोटवानी अपने जन्मदिन पर शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सेवाभावी कार्यों को आगे बढ़ाकर समाज के सामने उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते आ रहे हैं कोविद-19 संक्रमण काल में उनके द्वारा की गई सेवाओं को आज भी शहर के विशेष कर निचली बस्ती के लोग याद करते हैं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!