Uncategorized

डॉक्टर बनने जिले के हजारों परीक्षार्थियों ने दिलाई मेडिकल प्रवेश (नीट)परीक्षा

धमतरी में आज री-नीट परीक्षा का आयोजन, 4 केंद्रों में की गई है 1176 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था

धमतरी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित री-नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन आज जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। धमतरी जिले के 4 परीक्षा केंद्रों में कुल 1176 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।प्रवेश सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक दिया गया । बीसीएस पीजी कॉलेज धमतरी में 480, शिव सिंह वर्मा शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल धमतरी में 240, नारायण राव मेघावाले शासकीय कन्या कॉलेज धमतरी में 240, भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रुद्री में 216 परीक्षार्थी की बैठक व्यवस्था की गई.
केंद्रों पर पुलिस बल, उड़नदस्ता दल तथा प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे । परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित हो रही है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!