Uncategorized
प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमारे सनातन संस्कृति योग को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पहचान दिलाई है – ज्योति भानु चन्द्राकर
योग दिवस पर कुरुद नगर में हुआ योगा कार्यक्रम

कुरुद। नगर पालिका कुरूद द्वारा आज विश्व योग दिवस अवसर पर स्वामी विवेकानंद मंगल भवन कुरूद में योग कार्यक्रम आयोजित हुआ, इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने कहा क्षेत्र के दर्रा और खर्रा की योगाभ्यास से परिपूर्ण स्कूल में पढ़ रही छोटी बहने हिमांशी साहू, रागिनी साहू की बेहतरीन प्रस्तुति से आज के योग कार्यक्रम ख़ुशनुमा हो गया, आने वाले 15 अगस्त को नगर के मुख्य मंच से दोनों बहनो को सम्मानित करेंगे, नगर-क्षेत्र मे योग के लिए निरंतर समर्पित आर्ट आफ़ लिविंग परिवार का भी उन्होने धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमारे सनातन संस्कृति योग को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पहचान दिलायी है ये हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

