जुआ, अवैध शराब के खिलाफ एसपी भावना पांडेय है सख्त, अवैध कार्यो में संलिप्त लोगो में मची खलबली
जुआरियों में है पुलिस कार्रवाई की दहशत, कई अवैध शराब विक्रेताओं ने छोड़ा धंधा, कुछ हुए अंडर ग्राउंड
चर्चा है कुछ लोग बने हुए है अवैध कार्यो को अंजाम देने वालो के सहयोगी, एसपी भावना पाण्डेय की ऐसे लोगो पर है पैनी नजर

धमतरी। जिले में जुआ, सट्टा और अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने सख्त रुख अपनाया है। लगातार चल रही पुलिस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में खलबली मची हुई है। पुलिस की सक्रियता के चलते जुआरियों में कार्रवाई का डर साफ दिखाई दे रहा है, वहीं कई अवैध शराब विक्रेताओं ने भी अपना धंधा बंद कर दिया है।
एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार दबिश, गश्त और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा जुआ फड़ पर छापेमारी, अवैध शराब की जब्ती और आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इससे असामाजिक तत्वों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। उल्लेखनीय है कि एसपी भावना पाण्डेय जिले में पदस्थ हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, बावजूद इसके उनकी बेहतर पुलिसिंग व अवैध कार्यो के प्रति सख्ती से जिले में पुलिसिंग में लगातार सुधार हो रहा है। वे किसी भी प्रकार के अवैध कार्यो के फलने-फुलने के सख्त खिलाफ है। और आम जनता से भी उन्होने अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार के गैर कानूनी व संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दे। पुलिस $कड़ी कार्यवाही करेंगी। इसके अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार के अपराधों में भी एसपी के मार्गदर्शन में जिला पुलिस लगातार सफल रही है। लोगो को जागरुक भी किया जा रहा है। ताकि अपराधों में कमी लाई जा सके।
सहयोगियों पर भी पुलिस की पैनी नजर
किसी भी अपराध में केवल मुख्य आरोपी ही नहीं, बल्कि अवैध कारोबार को संरक्षण देने वाले और सहयोग करने वाले लोगों भी उनता ही जिम्मेदार होते है। चर्चा है कि कुछ लोग अवैध कार्यो को अंजाम देने वालो के सहयोगी काफी समय से बने हुए है। उन्हें लगता था कि उनकी करतूतो पर किसी की नजर नहीं है। लेकिन एसपी भावना पाण्डेय की पैनी नजर अब उन पर है। ऐसे में अपराधियों के शुभचिंतकों व उनसे लाभ लेने वालो के भी परेशानी निकट भविष्य में हो सकती है। ऐसे लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है और उनके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता
एसपी भावना पांडेय ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। लगातार हो रही कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। जुआ के मामले में पुलिस जुआ एक्ट के साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी ठोस कार्रवाई करेगी।
