जिले में पहली बार 8 को भव्य जबर हरेली रैली का आयोजन : छत्तीसगढ़ के सभी संस्कृति की दिखेगी झलक
गेड़ी, माँदरी, पंथी, राउत नाचा, कर्मा, सुवा नृत्य, अखाड़ा दल प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ महतारी और पूर्वजो की झांकी, भांचा राम के झांकी रहेगी आकर्षण का केन्द्र
छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के केन्द्रीय अध्यक्ष अमित बघेल के अमलेश्वर दुर्ग के निवास में किया गया पोस्टर विमोचन

धमतरी। छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना द्वारा जिले में पहली बार जबर हरेली रैली का आयोजन आयोजन किया जाएगा। जिसका पोस्टर विमोचन छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के केन्द्रीय अध्यक्ष अमित बघेल के अमलेश्वर दुर्ग के निवास में किया गया. जिसमें छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना व जोहार छग पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 8 सितम्बर मंगलवार को पुरानी कृषि उपज मंडी सिहावा चौक में 12 बजे बजे से जबर नारबोद रैली निकाली जाएगी। और एकलव्य खेल परिसर में रैली सम्पन्न होगी। रैली में छत्तीसगढ़ के सभी संस्कृति की झलक जैसे गेड़ी नृत्य, माँदरी नृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, कर्मा नृत्य, सुवा नृत्य, अखाड़ा दल प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ महतारी और हमर पूर्वजो की झांकी, नारबोद झांकी रैली, हमारे भांचा राम के झांकी आदि रैली के साथ होगी। छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना द्वारा उक्त आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।
आयोजन को सफल बनाने जोहार छग पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिलेश देवान, छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष डोमेश्वर साहू, संयोजक यशवंत साहू, जिला संयोजक अमित वर्मा, सोमन राम, यशराज देवांगन, युमेश देवांगन, गैंदलाल सिन्हा, होमेश्वर सोम, छत्तीसगढिय़ा महिला क्रांति सेना जिलाध्यक्ष चन्द्रा मरकाम, श्री प्रजापति आदि जुटे हुए है।
