Uncategorized
धमतरी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चार थाना प्रभारियों के तबादले
एसपी श्रीमती भावना पांडेय ने जारी किया आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू होगी नई पदस्थापना

धमतरी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने शुक्रवार को जिले के पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार चार थाना प्रभारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगी। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षक चक्रधर बाघ थाना प्रभारी से दुगली थाना प्रभारी सिहावा,निरीक्षक उमेश कुमार पाटिल थाना प्रभारी सिहावा से थाना प्रभारी नगरी,निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम थाना प्रभारी नगरी से थाना प्रभारी दुगली,निरीक्षक रमनलाल उर्रेती रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी केरेगांव मे पदस्थ किया गया है.