आधी रात बच्चों ने फोड़े कान्हा की दही हांडी सोरिद के राधाकृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी

धमतरी- सोरिद वार्ड के राधाकृष्ण मंदिर में वार्डवासियों ने जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनया गया। बच्चों की टोली ने आधी रात मंदिर परिसर में लगे दही हांडी तोड़कर खूब धमाल मचाया।
प्रतिवर्षानुसार सोरिद और जोधापुर वार्ड के वार्डवासियों के सहयोग से जन्माष्टमी पर्व पर विविध धार्मिक कार्यक्रम रखा गया था। युवाओं और बच्चों ने मंदिर परिसर को आमापान और रंगबिरंगे गुब्बारों से सजाया था। दिनभर भगवान कृष्ण के मधुर गीत गंुजते रहते। शाम को लड्डू गोपाल का सुंदर प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई, जिसे राधाकृष्ण मंदिर के सामने आकर्षक आतिबाजी से स्वागत किया गया। विधि-विधान से श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की गई,जिसमें पूरे वार्डवासी सम्मिलित होकर भगवान से आशिर्वाद लिया। पूजा के बाद स्कूल बच्चों ने रिकार्डिंग गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रात्रि 12 बजे श्री कृष्ण जी की आरती कर दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें वार्ड के बच्चों और युवक-युवतियों ने नाच-गाकर दही हांडी फोड़ते हुए खूख धमाल मचाया। जन्माष्टमी कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेन्द्र देवांगन, पदमा सिन्हा, दुकाला बाई देवांगन, रामनाथ यादव, अनिल सिन्हा, महेन्द्र यादव, कुशल देवांगन, राजेश देवांगन, आशाबाई यादव, रामरतन बबलु यादव, यशवंत यादव, नन्द किशोर यादव, विक्की यादव, छोटू सिन्हा, शुभम यादव, अमर साहू, नरेन्द्र यादव, सालिकराम सिन्हा, सागर देवांगन,हेमंत यादव, रामजीवन यादव, कृष्णा देवांगन, उमेश देवांगन, भव्य यादव, कुशाल यादव, का सहयोग रहा।