Uncategorized

नगर पंचायत कुरूद मे भ्रष्टाचार है चरम सीमा पर – भानु चन्द्राकर

नपं. नेता प्रतिपक्ष कुरुद ने कहा 20 साल भाजपा पर विश्वास और आशीर्वाद कुरूदवासियों का रहा है, जिसे पुन: स्थापित करना है

कुरुद। भानु चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत कुरूद ने कहा कि कांग्रेस शासित नगर पंचायत कुरूद मे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, कुरूद वासियों से लाखों लूटा जा रहा हैं, कांग्रेस के ही कुछ बड़े नेता लोग हिंदू धर्म और देवी देवताओं का अपमान और विरोध करते है, चुनाव के समय उन्हीं देवी-देवताओं के शरण में चले जाते है, एक विचार का दो रूप सिफऱ् कांग्रेस में ही देखा जा सकता है। कुरूद को बचाने का समय आ गया है। 20 साल भाजपा पर विश्वास और आशीर्वाद कुरूद वासियों का रहा है, जिसे पुन: स्थापित करना है, धोखेबाजी, झाँसा देना, नक़द राशि की उगाही करना, गुमराह कर वोटों को प्रभावित करना कांग्रेस की पुरानी परंपरा है। कुरूद वासियों से अपील है, देवी-देवताओं का दर्शन अवश्य करें और कुरूद को बचाने का संकल्प लें, यात्रा करते रहें ये पैसा कुरूद वासियों का है। भानू चन्द्राकर ने कहा कि सबके संग मिलकर संकल्प के साथ कुरूद को बचायेंगे, विष्णु का सुशासन लायेंगे, अजय का विकास रथ कुरूद शहर में निरंतर चलायेंगे, शासन के हर योजनाओं से कुरूद के प्रत्येक ज़रूरतमंद व्यक्तियों को जोडऩे का पुन: प्रयास करेंगे, भाजपा हम सबका स्वाभिमान है, इसे निभाने-सहजने की जि़म्मेदारी भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की है, ये हमारा संकल्प है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!