Uncategorized

मितानिनों का सेवा कार्य सराहनीय- अजय चन्द्राकर

भखारा में विधायक ने कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए मितानिनों किया सम्मान

कुरुद। मितानिन दिवस पर भखारा में नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पा लता रामगोपाल देवांगन की अगुवाई में मितानिनों का सम्मान कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विधायक अजय चंद्राकर ने मितानिनों के योगदान को सराहा और उन्हें सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि मितानिन न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाती हैं, बल्कि वे बीमारियों की पहचान और उपचार के बारे में जागरूकता भी फैलाती हैं। मितानिनों की मेहनत और समर्पण से ही ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। विधायक ने इस अवसर पर मितानिनों से आह्वान किया कि वे अपने कार्य में निरंतर उत्साह और निष्ठा से काम करें, ताकि समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और सुधार हो सके। उन्होंने मितानिनों को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनका योगदान केवल स्वास्थ्य क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी अहम है। कार्यक्रम में मितानिन प्रशिक्षक सुशीला निर्मलकर, मोगरा साहु, पुष्पा साहू, मितानिन प्रीति, गोमती, सुलोचना, मनभा, देवकी, लक्ष्मी, टिकेश्वरी, भुनेश्वरी, जयंती साहू, संतोषी, अमरीका साहू, योगेश्वरी और कृष्णा साहू सहित ब्लॉक समन्वयक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मितानिनों ने स्वास्थ्य शिक्षा, रोगों की रोकथाम और प्राथमिक चिकित्सा के बारे में अपने अनुभव साझा किए। आयोजन के जरिए विधायक ने मितानिनों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए सम्मानित किया, जो समाज में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!