Uncategorized

विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से कुरूद-मेघा मगरलोड मार्ग पर पुल निर्माण हेतु मिली 46.96 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

oplus_131074

कुरूद। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने धमतरी जिले के कुरूद-मेघा मगरलोड मार्ग पर स्थित महानदी नदी पर उच्चस्तरीय पुल और उसके पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 46.96 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। विभाग द्वारा जारी आदेश में इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और शर्तों के साथ कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया तय की गई है। इस पुल निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 12 नवम्बर 2024 को पत्र लिखकर वित्त विभाग से शीघ्र प्रशासकीय स्वीकृति देने की अपील की थी। श्री चन्द्राकर ने अपने पत्र में बताया था कि कुरूद-मेघा मगरलोड मार्ग पर स्थित 973 मीटर लंबा पुराना पुल 21 सितंबर 2024 को क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण लगभग दो महीने से इस मार्ग पर आवागमन बाधित है। इस समस्या से 75,000 ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं और क्षेत्र में जन आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विधायक अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि नए पुल के निर्माण हेतु प्रस्तावित प्रशासकीय स्वीकृति को तत्काल जारी किया जाए ताकि इस संकट से स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने अब इस प्रस्तावित पुल के निर्माण कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिससे क्षेत्र की जनता को लंबे समय से चल रही यातायात की समस्या का समाधान मिलने की उम्मीद है। यह निर्णय क्षेत्रीय जनता के प्रति विधायक अजय चंद्राकर के निरंतर प्रयासों का परिणाम है और इससे इलाके के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। विधायक अजय चंद्राकर ने मेघा पुल के प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!