Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत नगरी में हुआ भव्य आयोजन

योग केवल एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए - प्रकाश बैस


नगरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत नगरी के सांस्कृतिक भवन में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक गायत्री बोदले एवं राजेश तिवारी ने उपस्थितजनों को लगभग एक घंटे तक योगाभ्यास कराया। प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा उनके सही अभ्यास की विधि बताई गई, जिसे सभी ने एकाग्रता और अनुशासन के साथ किया। इस अवसर पर योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू तथा एसडीएम प्रीति दुर्गम ने उपस्थित लोगों को प्रतिदिन योग करने की शपथ दिलाई और योग के महत्व एवं लाभों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि वर्ष 2014 से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों को स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। योग शिविर में मंडल प्रभारी मोहन नाहटा सह प्रभारी महेंद्र नेताम मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष चेलेश्वरी साहू प्रतिमा देवांगन दिनेश्वरी नेताम प्रेमलता नागवंशी कमल डागा नागेंद्र शुक्ला मोहन पुजारी अजय नाहटा खेमेन्द्र साहू अश्वनी निषाद युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास सोनी चित्रांश नागवंशी पार्षद शंकर देव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!